राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पहली फिल्म ‘कालीचरण’ के 50 साल पूरे होने पर भावुक हुए सुभाष घई

हर इंसान का पहला काम हमेशा खास और यादगार रहता है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई के लिए उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘कालीचरण’ उनके दिल के बेहद करीब मानी जाती है। फिल्म ने शनिवार को अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर लिए हैं।

इस खास मौके पर सुभाष ने इंस्टाग्राम के जरिए पुराने पन्नों को ताजा किया। उन्होंने फिल्म की पुरानी तस्वीरें शेयर की। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा समेत अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। निर्देशक ने लिखा, “आज के ठीक 50 साल पहले मेरी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया था। मेरी पहली निर्देशकीय फिल्म ‘कालिचरण’ रिलीज हुई थी। उस दिन मैं घबराया हुआ था, क्योंकि उसके पहले मैंने अभिनय और दूसरों के लिए पटकथा लिखते हुए पूरे 10 साल संघर्ष किया था।

उन्होंने आगे लिखा, “फिल्म ‘कालीचरण’ की सफलता ने मेरी जिंदगी की दिशा को पूरी तरह से बदल दिया था। इसके बाद सिनेमा में मेरा सफर लगातार बढ़ता गया।

Also Read : टी20 वर्ल्ड कप: सलमान ने 24 रन देकर निकाले 3 विकेट

निर्देशक ने आगे फिल्म कालिचरण की टीम को धन्यवाद देते हुए लिखा, “आज भी मैं ‘कालिचरण’ की पूरी टीम का दिल से आभारी हूं। निर्माता, कलाकार, सह-लेखक और तकनीशियन। जिन्होंने उस समय मेरी सोच और मेरे सपने पर भरोसा किया, जब मुझे निर्देशन का कोई अनुभव नहीं था। आप सभी का दिल से धन्यवाद।

फिल्म ‘कालिचरण’ से सुभाष घई ने निर्देशक के रूप में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने न सिर्फ उनके करियर की नींव रखी, बल्कि बॉलीवुड में उनकी अलग पहचान बनाई थी।

साल 1976 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कालिचरण’ में शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय, अजीत और डैनी डेन्जोंगपा ने अहम भूमिका अदा की थी। यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के हमशक्ल अपराधी को सुधारकर ‘लायन’ नामक विलेन को पकड़ने की कहानी है। यह फिल्म शत्रुघ्न सिन्हा की पहली बड़ी हिट भूमिका थी।

उन दिनों फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा का ‘शॉटगन’ अंदाज, रीना रॉय के साथ केमिस्ट्री, और ‘जा रे जा ओ हरजाई’ जैसे गाने काफी लोकप्रिय हुए थे।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =