आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की टीम 29 जुलाई को जयपुर में फिल्म के प्रमोशनल अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान अभिनेता सनी देओल, करण देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। हाल ही में जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर रिलीज के बाद अब फिल्म की टीम प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचेगी, जिससे फिल्म को लेकर चर्चा और तेज होने की उम्मीद है।
Also Read : अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर और टीजर पहले ही इसकी भावनात्मक और ऐतिहासिक कहानी की झलक दे चुके हैं। यह फिल्म भारत के बंटवारे के दर्द, उससे जुड़े मानवीय रिश्तों और संघर्षों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी।
फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही लगभग तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की चर्चित जोड़ी एक बार फिर साथ काम करती दिखाई देगी।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


