राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘दायरा’ का ट्रेलर जारी

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म अपराध, न्याय और सजा के बीच उलझे सवालों को सामने रखती है।

फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के किरदार में नजर आएंगे। एक चर्चित अपराध के बाद शुरू हुई जांच के दौरान दोनों एक ही व्यवस्था का हिस्सा होने के बावजूद न्याय और कर्तव्य को लेकर अलग-अलग नजरिया रखते हुए आमने-सामने आते हैं।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने लिखी है। ट्रेलर में अपराध के बाद शुरू होने वाली दो जांचों और उनके दौरान सामने आने वाली परिस्थितियों की झलक दिखाई गई है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, घटनाओं को देखने का नजरिया भी बदलता जाता है और सही-गलत की परिभाषा पर सवाल खड़े होते हैं।

फिल्म में जितेंद्र जोशी, क्षिती जोग, कंवलजीत सिंह, संदीप कुलकर्णी और तृप्ति खामकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Also Read : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डांस नंबर ‘घूम घूम’ रिलीज

करीना कपूर खान ने कहा कि मेघना गुलजार के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव रहा। डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार उनके साथ लंबे समय तक रहा और उन्हें अपने अभिनय के एक नए पहलू को तलाशने का अवसर मिला। उन्होंने पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करने को भी शानदार अनुभव बताया।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि डीसीपी रमन कुमार के शांत और संयमित व्यक्तित्व के पीछे कई परतें हैं। फिल्म किसी एक नजरिए को सही या गलत नहीं ठहराती, बल्कि दर्शकों को घटनाओं के बारे में अपनी राय बनाने की स्वतंत्रता देती है।

निर्देशक मेघना गुलजार ने कहा कि ‘दायरा’ को केवल सही और गलत के बीच बांटना आसान नहीं है। फिल्म दोनों के बीच मौजूद उस ‘ग्रे एरिया’ को समझने की कोशिश करती है, जहां किरदार अपने फैसले लेते हैं और उनके परिणामों के साथ जीते हैं।

जंगली पिक्चर्स की सीईओ अमृता पांडे ने कहा कि ‘दायरा’ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित ऐसी कहानी है, जो अपने विषय को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म में अपराध, टकराव, कठिन फैसलों और सही-गलत के बीच की उलझन को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है।

पेन स्टूडियोज के सीएमडी डॉ. जयंतिलाल गड़ा ने कहा कि ‘दायरा’ दर्शकों को मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण सवालों पर सोचने का अवसर देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को रोमांचित करने के साथ सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी चर्चा के लिए कई सवाल छोड़ेगी। पेन मरुदहर द्वारा वितरित ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें