सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘द वन’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। एकता कपूर निर्मित और दीपक मिश्रा निर्देशित यह फिल्म भारतीय लोककथाओं और अलौकिक शक्तियों पर आधारित रहस्यमयी दुनिया की कहानी पेश करती है।फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है। ट्रेलर में सिद्धार्थ और तमन्ना के किरदारों के साथ रहस्य, रोमांच और अलौकिक घटनाओं की झलक देखने को मिलती है।
फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के सहयोग से बनी इस फिल्म को 11:11 प्रोडक्शंस से भी जोड़ा गया है।
Also Read : विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ की शूटिंग पूरी
फिल्म की कहानी की दुनिया को विस्तार देने के लिए ‘द लीजेंड ऑफ द वन’ नामक कॉमिक भी पेश की गई है। कॉमिक के जरिए फिल्म के रहस्यमयी संसार और उसके किरदारों से जुड़ी कहानी को आगे बढ़ाया गया है।
‘द वन’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



