राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से त्याग पत्र दिया था। 

विधानसभा द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है सर्वसाधारण की जानकारी के लिए यह प्रकाशित किया जाता है कि अष्टादश बिहार विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या-182, बांकीपुर से निर्वाचित सदस्य नितिन नवीन द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 190 (3) (ख) एवं बिहार विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-65 के अधीन दिनांक 30 मार्च को सदन से अपने स्थान का त्याग करने के अपने अभिप्राय की सूचना दी गई है। जिसे माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा द्वारा स्वीकार किये जाने के फलस्वरूप निर्वाचन क्षेत्र संख्या-182, बांकीपुर, 30 मार्च से रिक्त हो गया है।

Also Read : ट्रंप-मोदी की बातचीत में मस्क शामिल नहीं थे

2006 से लगातार बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है। इसी दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अब वे अपनी विधायकी छोड़कर राज्य सभा जा रहे हैं। विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भावुक हो गए। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया है।

नितिन नवीन ने बताया कि कैसे उनकी मां ने उनके मंत्री बनने तक का इंतजार किया और जैसे ही उन्होंने सफलता का वह शिखर छुआ, मां उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं। नितिन नवीन ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर भी अपलोड की है। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा।

भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। इसके कारण उन्होंने अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा, “कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई के रूप में, परिवार के सदस्य के रूप में और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूं कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूंगा।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + eight =

और पढ़ें