पटना। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के वोटर अधिकार मार्च से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने पटना में कैंडल मार्च निकाला। भाजपा नेताओं ने इसमें राहुल और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहे जाने के खिलाफ भाजपा ने यह मार्च निकाला। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता इसमें शामिल हुए।
भाजपा के इस कैंडल मार्च की शुरुआत पटना में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से हुई थी, जो कई रास्तों से गुजरते हुए सप्तमूर्ति तक गई। प्रदेश दिलीप जायसवाल ने इस दौरान महागठबंधन के नेताओं पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान बिहार बरदाश्त नहीं करेगा। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी रविवार को महागठबंधन के नेताओं पर जम कर हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव तीनों को निशाना बनाया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


