Nitish Cabinet : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार की शाम हो सकता है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सभी सात मंत्री भाजपा कोटे से बनाए जाएंगे।
भाजपा के मुताबिक, जिन लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है, उनमें दरभंगा के संजय सरावगी, जाले के जिवेश मिश्रा, साहेबगंज के राजू सिंह, सिकटी के विजय मंडल, बिहारशरीफ के सुनील कुमार, रीगा के मोतीलाल प्रसाद और अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। कहा जा रहा है कि मंत्री बनने वाले नेताओं को फोन भी जा रहे हैं। (Nitish Cabinet)
इसी बीच, बिहारशरीफ से भाजपा के विधायक सुनील कुमार ने साफ कर दिया है कि शाम चार बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उनके पास मंत्री पद की शपथ लेने को लेकर फोन आ गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूंगा।
Also Read : महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र
बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले मंत्री दिलीप जायसवाल का इस्तीफा (Nitish Cabinet)
दूसरी तरफ, बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का एकाधिकार है। उन्होंने ‘प्रगति यात्रा’ के बाद विकास की गति को और रफ्तार देने का निर्णय किया है। अगले छह महीने में बिहार में और तेज विकास लोगों को देखने को मिलेगा।
वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा देने को लेकर कहा कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का फॉर्मूला है, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। (Nitish Cabinet)
उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।
मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक भी की थी। (Nitish Cabinet)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



