पटना। पटना (Patna) के दानापुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार देर रात की है। मृतक अमर कुमार राय (Amar Kumar Rai) को तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने उसे चित्रगुप्त नगर (Chitragupt Nagar) के वार्ड नंबर 9 में आने के लिए कहा था, ये लोग उसके जानकार थे। राय बाइक से बाजार समिति पटना से लौट रहा था, जब वह वहां पहुंचा तो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
ये भी पढ़ें- http://राहुल को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
राय ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। हमलावरों ने उन्हें तीन गोली मारी और हवा में भी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दावा किया कि राय हाल ही में जमीन बेचने में शामिल थे और उन्होंने अच्छा खासा कमीशन कमाया था। उनकी हत्या का कारण कमीशन का बंटवारा हो सकता है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



