बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर जोरदार निशाना साधा। विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव को जंगलराज यूनिवर्सिटी का प्रिंसिपल बताया।
पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू यादव के जंगलराज यूनिवर्सिटी में जो लोग भी पढ़े हैं या प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं, वे कहीं न कहीं अराजकता के सूचक हैं। वे अराजकता उत्पन्न करने वाले लोग हैं। इसलिए इनके जमात में महापुरुषों का सम्मान नहीं, दलितों, गरीबों का और बिहारियों का भी सम्मान नहीं किया जाता।
उन्होंने कहा कि लालू यादव ने बिहार को अपमानित किया है। हमारी सांस्कृतिक विरासत पर पूरा देश गर्व करता है, लेकिन लालू यादव ने बिहार को बदनाम और कलंकित किया। ये अभी भी उन्हीं मानसिकता में बैठे हैं।
Also Read : एयर इंडिया विमान में रवीना टंडन ने भरी उड़ान
उन्होंने तेजस्वी यादव के ‘जमाई आयोग’ के गठन पर परिवारवाद को लेकर लालू यादव को घेरते हुए कहा कि जब राबड़ी देवी सीएम बनीं, तो राजद ससुरालवादी पार्टी बन गई। लालू यादव और तेजस्वी यादव परिवारवादी और ससुरालवादी मानसिकता के लोग हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया।
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना के मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के पहले फेज के उद्घाटन को लेकर कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार है। हमलोगों ने जो लक्ष्य रखा है कि बिहार के किसी कोने से पटना का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा किया जाए, वह सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज हुई है। विकास की एक मजबूत इमारत तैयार की गई है। इस सड़क से गया इलाके में जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी और पटना को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


