केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे जारी आंदोलन को शांत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, जबकि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि देशहित में धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए।
डॉ. रमन सिंह ने दुर्ग में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेपर लीक जैसे मामलों पर पहले ही सख्त कानून बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा।
Also Read : अस्पताल के बिस्तर से वांगचुक ने जेन-जी को दी बधाई
उनके अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से इस मुद्दे को लेकर युवाओं में पनप रहे आक्रोश को शांत करने और वर्तमान आंदोलन को रोकने में मदद मिलेगी।
वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भारत सरकार पेपर लीक के मामलों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और नीट पेपर लीक प्रकरण को पहले ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार हुए हैं तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
गजेंद्र यादव ने कहा कि ऐसे में देशहित को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


