लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाने का दावा करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ ‘जानलेवा’ कदम उठा रहा है।
श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि खबरें हैं कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई गईं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया और सवाल किया कि छात्रों पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और उन्हें रिहा करने का वादा कहां गया। सरकार ने वादे निभाने के बजाय छात्रों पर घातक हमले और बर्बरता की।
Also Read : शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक अधिकार, सिर्फ़ आंदोलन के आधार पर लाठीचार्ज सही नहीं: सीजेआई सूर्यकांत
श्री गांधी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चलाई गई और बिहार में एके-47 का इस्तेमाल हुआ। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली हर जगह छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का एक जैसा पैटर्न दिखाई दे रहा है।
उन्होंने सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना उसके बस की बात नहीं है। सरकार हर तरीके से छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस नेता ने श्री मोदी से छात्रों से माफी मांगने और उन पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग दोहराई और कहा कि कार्रवाई छात्रों पर नहीं, बल्कि उन लोगों पर होनी चाहिए जिन्होंने उन पर हिंसा की।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


