Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी जारी है। सीएम आतिशी (CM Atishi ) सोमवार को कालकाजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। लेकिन इससे पहले वह कालकाजी मंदिर पहुंचीं और माथा टेका। फिर उन्होंने रोड शो किया। उनके साथ आप नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। (Delhi Elections 2025)
सीएम आतिशी ने कालकाजी माई का लिया आशीर्वाद
दिल्ली की CM Atishi ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कालकाजी मंदिर में पूजा करने के बाद आतिशी ने कहा कि आज वह अपना नामांकन दाखिल करने जाएंगी। इससे पहले उन्होंने कालकाजी माई का आशीर्वाद लिया।कालकाजी माई का आशीर्वाद आप और कालकाजी, दिल्ली की जनता पर बना रहे। कालकाजी की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। वह कालकाजी का चुनाव नहीं लड़ रही हैं, बल्कि कालकाजी की जनता लड़ रही है।
नामांकन रैली भी निकालेंगी सीएम आतिशी
एक तय कार्यक्रम के अनुसार, कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद आतिशी गिरी नगर गुरुद्वारे जाएंगी और वहां अरदास करेंगी। इसके बाद वह नामांकन रैली निकालेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आतिशी को कालकाजी से टिकट दिया है।
read more: महिलाओं की योजनाएं, नाम की कमी होगी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को चुनावी उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अलका लांबा (Alka Lamba) को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।
read more: चुनाव प्रचार और दिल्ली का दुर्भाग्य
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


