नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी (National Capital Delhi) में रविवार को न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) (IMD) ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 40 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं (35-45 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


