parliament house: संसद भवन के सामने एक व्यक्ति ने आग लगा कर खुद का जला लिया। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार दोपहर की है, जब एक व्यक्ति ने संसद के सामने, रेल भवन के पास आग लगा कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। यह पता नहीं चल सका है कि उसने क्यों ऐसा किया।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले विरोध प्रकट करने के लिए कुछ लोग संसद के अंदर घुस गए थे और उन्होंने सदन के अंदर कूद कर धुआं उड़ाया था। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
also read: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्ड फ्लू का प्रकोप
बहरहाल, बताया जा रहा है कि बुधवार को संसद के सामने आग लगाने वाला युवक गंभीर रूप से झुलस गया। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के मुताबिक दोपहर बाद करीब साढ़े तीन कॉल आई थी।
इसमें युवक के आग लगाने की बात कही गई। इस पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई।
अधिकारी ने बताया कि संसद की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से दो पन्ने का अधजला सुसाइड नोट, पेट्रोल, जला हुआ बैग और जूता मिला है। जिस जगह पर युवक ने खुद को आग लगाई, वहां बैरिकेडिंग की गई है।
फिलहाल युवक की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 13 दिसंबर 2023 को संसद भवन में घुसपैठ की घटना हुई थी। इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सभी गिरफ्तार लोग जेल में हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

