Thursday

31-07-2025 Vol 19

अमित शाह चुनेंगे हरियाणा का मुख्यमंत्री

352 Views

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नए चुने गए विधायकों की बैठक 16 अक्टूबर को होगी। पार्टी ने 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी का विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। इसके बाद वे राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वे 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने सभी विधायकों को 16 और 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में मौजूद रहने को कहा है। सभी विधायकों की एमएलए हॉस्टल में रुकने की व्यवस्था की गई है। नए मुख्यमंत्री 17 अक्टूबर को पंचकूला के परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और उनकी बेटी भाजपा विधायक श्रुति चौधरी ने दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि किरण चौधरी जाट कोटे से अपनी बेटी को उप मुख्यमंत्री बनवाने के लिए लॉबिंग कर रही हैं। वे कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गई हैं।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *