रांची में 21 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ की एक सदस्य के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस महिला ने झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता (भाजपा) बाबूलाल मरांडी के साथ यहां कोतवाली थाने में जाकर शिकायत करायी जिसके बाद सोमवार को यह मामला दर्ज किया गया।
Also Read : भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, श्रीलंका के सात विकेट पर 216 रन
कोतवाली थाने के प्रभारी सनोज चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया प्राथमिकी में आठ नामजद लोगों के साथ-साथ 30 अज्ञात लोगों का भी उल्लेख है। उन पर छेड़छाड़ और बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह घटना भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर निकाले गए एक जुलूस के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक के पास हुई।
पीड़िता ने कहा हमने शांतिपूर्ण जुलूस निकाला तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाने की कोशिश कर रहे थे। तभी करीब आठ ज्ञात और 30 से ज़्यादा अज्ञात लोगों ने मुझ पर हमला किया तथा मेरे साथ छेड़छाड़ की।
मरांडी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे विद्यार्थियों पर ‘झामुमो के गुंडों’ का कायरतापूर्ण हमला बेहद निंदनीय है।
उन्होंने कहा भाजपा विद्यार्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर स्तर पर उनके संघर्ष का समर्थन करेगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




