मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने व्यक्तिगत शोक और दुःख की इस कठिन घड़ी में भी जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी है। अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में मातृशोक के बीच भी उन्होंने राज्यभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने नेमरा में मौजूद एक-एक व्यक्ति से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और बेहद आत्मीयता के साथ उनकी फरियादें सुनीं। जनता की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निदान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी फरियादी को निराश न लौटना पड़े।
Also Read : आईटी कंपनियों में लिवाली से बाजार में तेजी
उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी राज्य की जनता को ही अपना सबसे बड़ा परिवार मानकर उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री से उनके पैतृक गांव नेमरा में सांसद विजय हांसदा, नलिन सोरेन, विधायक सरयू राय, अनंत प्रताप देव एवं अमित महतो ने मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ स्थित जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने भी मुलाकात की। इस दौरान महाराजा-सह-पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, महारानी अमृता सिंह जूदेव, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



