नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और अलग झारखंड आंदोलन के नेता शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन ने पार्टी छोड़ दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और विधानसभा से इस्तीफा देकर वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले यह जेएमएम के लिए बड़ा झटका है। sita soren joined bjp
यह भी पढ़ें: केजरीवाल की अब गिरफ्तारी होगी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में हेमंत सोरेन जेल गए, जिसकी वजह से उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा और अब उनकी भाभी ने पार्टी छोड़ दी है। गौरतलब है कि सीता सोरेन जामा विधानसभा सीट से तीन बार की विधायक हैं और शिबू सोरेन के बड़े नेता दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। sita soren joined bjp
यह भी पढ़ें: चौटाला परिवार जाट वोट बंटवाएंगा
बहरहाल, दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। झारखंड के भाजपा के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी इस मौके पर मौजूद थे। इस मौके पर सीता सोरेन ने कहा- झारखंड के महान सोरेन परिवार को छोड़कर मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं। मोदी जी पर लोगों के विश्वास को देखते हुए इस परिवार में शामिल हो रही हूं।
यह भी पढ़ें: ऐसे कराएंगे एक साथ चुनाव!
सीता सोरेन ने कहा-मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किया। 14 साल जेएमएम में रही। मेरे ससुर और दिवंगत पति की अगुआई में झारखंड अलग राज्य बना। उनका सपना राज्य के विकास का था, लेकिन ये अधूरा रह गया। उन्होंने कहा- आज झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। झारखंड को झुकाना नहीं बचाना है, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुई।
यह भी पढ़ें: नेतन्याहू न मानेंगे, न समझेंगे!
मुझे उम्मीद है कि मेरे पति का सपना पूरा होगा। आने वाले दिनों में सभी 14 सीटों पर कमल खिलेगा। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद चम्पई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने से वे नाराज चल रही थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर दावा किया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




