शहडोल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले (Shahdol District) में आज एक बंद पड़ी कोयला खदान (Coal Mine) में चोरी करने गए चार युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा धनपुरी थाना क्षेत्र (Dhanpuri Police Station Area) की एक बंद कोयला खदान में हुआ। यहां कबाड़ की चोरी करने घुसे चार युवकों राज महतो, राहुल कोल, हजारी कोल और कपिल विश्वकर्मा (Kapil Vishwakarma) की मौत हो गई।
इनका एक साथी सिद्धार्थ महतो (Siddharth Mahto) खदान के बाहर था, जो बच गया। उन्होंने बताया कि सभी युवक अमलाई से लगे हुए अनूपपुर जिले के कबाड़ी राजा के लिए काम कर रहे थे। शुरुआती जांच में चारों की मौत जहरीली गैस से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags :Madhya Pradesh
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



