Kamal Nath :- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर आज कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि कौन लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से उनके या उनके पुत्र श्री नकुलनाथ के चुनाव लड़ने संबंधित सवालों पर कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि कौन लोकसभा चुनाव लड़ेगा। अभी ये तय नहीं है।
सबसे बातचीत चल रही है, जो पार्टी कहेगी, वही किया जाएगा। छिंदवाड़ा से वर्तमान में श्री नकुलनाथ सांसद हैं। वहीं कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर कमलनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति स्वतंत्र है। कोई किसी पार्टी से बंधा हुआ नहीं है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


