Tuesday

03-06-2025 Vol 19

भाजपा और उभारेगी भगवा रंग

1200 Views

भोपाल। भगवा रंग के सहारे शून्य से शिखर पर पहुंची भाजपा इस बार पार्टी के स्थापना दिवस पर भगवा रंग को और गाढ़ा करेगी क्योंकि पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को ही हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाना है। यही कारण है कि पार्टी ने भूत स्तर से लेकर प्रदेश पार्टी कार्यालय तक धार्मिक आयोजन और भगवा रंग से पार्टी कार्यालय को सजावट करने का कार्यक्रम बनाया है।

दरअसल, जिस आधार पर पार्टी को सफलता मिलती है वह उसी को लगातार आगे बढ़ाती रहती है। हिंदुत्व की पैरवी करते हुए भगवा रंग उठाकर जब भाजपा चली थी तब शायद उसे भी आभास नहीं होगा 1 दिन पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराएगा। यही कारण है कि पार्टी को जब जब मौका मिलता है। वह अपने भगवा रंग का प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती बल्कि अब तो विपक्षी दल भी साफ्ट हिंदुत्व की राह चल पड़े हैं। ऐसे में भाजपा अपने आप को और भी अधिक भगवामय करना चाहती है।

बहरहाल, 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाना है और इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इसी कारण भाजपा ने प्रदेश भर में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक धार्मिक आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया है। इस दिन पार्टी के मोर्चा और जिला पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर भगवत जुलूस निकाला जाएगा और पार्टी कार्यालयों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 12,000 से अधिक शक्ति केंद्रों पर बैठ के हो रही है। जहां पर स्थापना दिवस को कार्यक्रम किए जाएंगे बूथ सशक्तिकरण का कार्य भी 5 और 6 अप्रैल को पूरा हो रहा है।

जिसमें प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को एकत्रित किया जाएगा। इस दिन प्रत्येक बूथ पर सुबह 9:00 बजे झंडा वादन होगा। जिसमें बूथ त्रिदेव पन्ना प्रभारी और पढ़ना समिति के सदस्य को मौजूद रहने के लिए कहा गया है क्योंकि धान मंडी नरेंद्र मोदी उसका कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होंगे इसके साथ ही 23000 पंचायतों और 18000 बालों में युवा चौपाल का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। महिला मोर्चा और पार्टी पदाधिकारी लाडली बहना योजना के फार्म घर आने के साथ ही सरकार की रु. 8000 प्रति माह वाली कौशल कमाई योजना पर भी काम तेज किया जाएगा जिसमें लर्न एंड अर्न के जरिए युवाओं को काम मिलेगा।

कुल मिलाकर पार्टी के स्थापना दिवस पर हनुमान जन्मोत्सव होने से पार्टी को अपने भगवा रंग को और गाढ़ा करने का मौका मिल गया है जिसके लिए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक भगवा रंग से कार्यालय सजाए जाएंगे रेलिया निकलेंगे और सुंदरकांड के पाठ किए जाएंगे।

देवदत्त दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *