गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुई भीषण विमान दुर्घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस त्रासदी ने पूरे देश में शोक की लहर पैदा कर दी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया कराएगी।
एकनाथ शिंदे ने इस त्रासदी को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह एक अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस विमान दुर्घटना में बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों की मृत्यु हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह स्वयं स्थिति की गंभीरता से समीक्षा कर रहे हैं। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी देहांत हो गया है। महाराष्ट्र के कुछ यात्रियों की भी इस दुर्घटना में मृत्यु हुई है। शव इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। डीएनए टेस्ट और फॉरेंसिक जांच का कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से जो भी सहायता आवश्यक होगी, वह दी जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं इस घटना पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र के जो नागरिक इस हादसे में प्रभावित हुए हैं, उन्हें हमारी सरकार पूरा सहयोग देगी। यह दुखद विमान दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और विनाशकारी है।
Also Read : टोटेनहम हॉटस्पर के नए हेड कोच बने थॉमस फ्रैंक
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। पूरा देश सदमे में है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रभावितों को सहायता और संबल देने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मैं मध्य प्रदेश भाजपा इकाई की ओर से सभी मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “गुजरात में हुई बड़ी एयर इंडिया विमान दुर्घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जो कुछ हुआ, कैसे हुआ, उससे सीखने और विचार करने की आवश्यकता है, इसे समझने की आवश्यकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल (गुरुवार को) घटनास्थल का दौरा किया और आज प्रधानमंत्री मोदी भी वहां पहुंचे हैं। हमारी सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। लेकिन यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया और सिविल अस्पताल में एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से मुलाकात की। मोदी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


