राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पुणे में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

पुणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने शनिवार देर रात अपने घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपक पुडांलिक थोते (Deepak Pudanlik Thote) (59) इंदु दीपक थोते (Indu Deepak Thote) (45) ऋषिकेश थोते (Rishikesh Thote) (24) और समीक्षा दीपक थोते (Samikasha Deepak Thote) (16) के रुप में की गई है। यह घटना मुंढवा क्षेत्र (Mundhwa Area) के केशवनगर जनसेवा बैंक (Keshav Nagar Janseva Bank) के पास हुई। पुलिय सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस कल देर रात सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि थोते की मनी डॉट कॉम (Money Dot Com) नाम से एक कंपनी थी जो कि घाटे में चल रही थी। प्रारंभिक सूचना में परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने का कारण कंपनी में वित्तीय घाटा होना है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल (Government Hospital) सासून भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के सही कारण का पता मेडिकल जांच के बाद चलेगा। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) नहीं मिला है और पुलिस प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 7 =

और पढ़ें