मुबंई। मुंबई (Mumbai) के उपनगरीय जुहू के एक फाइव स्टार होटल में नए साल के जश्न के दौरान एक 12 वर्षीय लड़की से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ (Molestation) की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या पर लड़की अपने माता-पिता के साथ होटल आई थी और 29 वर्षीय आरोपी भी वहां मौजूद था। एक अधिकारी ने कहा कि लड़की और आरोपी रविवार तड़के करीब तीन बजे डांस कर रहे थे, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ।
उन्होंने कहा कि लड़की ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी और होटल के कर्मचारियों को भी सूचित किया। घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और यौन अपराध (Sexual Offenses) से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (Poxo) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



