मुंबई। बांद्रा पश्चिम में बुधवार को लगभग एक दर्जन झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी। नरगिस दत्त नगर में एक झोपड़ी में कथित रूप से शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) के कारण आग (Fire) लग गई। बीएमसी (BMC) ने बताया कि आग यह तेजी से आसपास की 10-11 झोपड़ियों में फैल गई, जिससे बिजली के तार, फिटिंग, उपकरण और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गए।
ये भी पढ़ें- http://हत्या के प्रयास मामले में मुख्तार अंसारी बरी, पर रहेंगे जेल में
मौके पर पहुंची मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। इसमें शाहरुख सैयद (30) और साहिल खान (19) झुलस गए हैं। दोनों को भाभा अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


