ठाणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने के आरोप में 24 वर्ष की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि महिला मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा में एक मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- http://गुजरात के सूरत में 3.8 तीव्रता का भूकंप
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को एक नकली ग्राहक द्वारा देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका (Kalwa Naka) से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। (भाषा)
Tags :Maharashtra
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


