Punjab News :- पंजाब पुलिस ने एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन में अमृतसर से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (डीजीपी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तारियां तब हुईं, जब आरोपी खेप पहुंचाने जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। डीजीपी ने कहा कि लोपोके पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। (आईएएनएस)
Tags :Punjab
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



