चंडीगढ़। हरियाणा में पानीपत से पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी (Rohita Rewari) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गयीं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान (Chaudhary Udaybhan) के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। दोनों नेताओं ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सुश्री रेवड़ी ने कहा कि भाजपा में न आम जनता का सम्मान मिलता है और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। भाजपा पूरी तरह जात-पात की राजनीति में लिप्त है, इसलिये वह पार्टी के भीतर खुद को असहज महसूस कर रही थीं। Rohita Rewari
लोगों को बांटने वाली राजनीति से दूरी बनाते हुये, उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया है। हुड्डा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस के कुनबे का लगातार विस्तार होता जा रहा है। चुनाव में कांग्रेस (Congress) को जनता का भरपूर साथ और समर्थन प्राप्त हो रहा है। भाजपा (BJP) और अन्य दलों को छोड़कर 40 से ज्यादा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक कांग्रेस के साथ आ चुके हैं। सभी ने एकजुट होकर जनता विरोधी इस सरकार को हराने का फैसला लिया है, जो भी नेता संघर्ष के समय में कांग्रेस का साथ आ रहे हैं, पार्टी उनका आभार व्यक्त करती है। उनके आने से निश्चित ही हरियाणा में कांग्रेस को और मजबूती प्राप्त होगी। इस बार देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


