राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आज के रिफॉर्म हमारे कल के ट्रांसफॉर्मेशन का रास्ता बना रहे : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार समिट की थीम ‘ट्रांसफॉर्मिंग टुमॉरो’ है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब हम ट्रांसफॉर्मिंग टुमॉरो की चर्चा करते हैं तो देश को यह भरोसा मिलता है कि भारत में हो रहा परिवर्तन केवल संभावनाओं की बात नहीं है, बल्कि यह बदलते हुए जीवन, बदलती हुई सोच और बदलती हुई दिशा की सच्ची गाथा है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे संविधान के मुख्य शिल्पी डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस भी है। मैं सभी भारतीयों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज हम उस मुकाम पर खड़े हैं, जब 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। इन 25 सालों में दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आर्थिक संकट देखा है, महामारी देखी है। हमने बिखरती हुई दुनिया भी देखी है। ये सारी स्थितियां किसी न किसी रूप में दुनिया को चुनौती दे रही हैं। आज दुनिया अनिश्चितताओं से भरी है, लेकिन अनिश्चितताओं से भरे इस दौर में हमारा भारत एक अलग ही लीग में दिख रहा है।

Also Read : न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है: सीएम योगी

उन्होंने बताया कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। जब दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है, तब भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है। जब दुनिया में ट्रस्ट का क्राइसेस दिखता है, तब भारत ट्रस्ट का पिलर बन रहा है। अभी कुछ दिन पहले क्वार्टर टू के जीडीपी फिगर आए हैं। 8 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ रेट हमारी प्रगति की नई गति का प्रतिबिंब है। 

यह एक नंबर नहीं है, यह संदेश है कि भारत आज ग्लोबल इकॉनमी का ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है। यह तब है जब ग्लोबल ग्रोथ 3 प्रतिशत के आसपास है। जी-7 की इकॉनमी औसतन 1.5 प्रतिशत के आसपास है। इन हालातों में भारत हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन का मॉडल बना है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय जब हमारे देश में इकॉनोमिस्ट हाई इन्फ्लेशन को लेकर चिंता जताते थे, आज वे लो इन्फ्लेशन की बात करते हैं। भारत की ये उपलब्धियां सामान्य बात नहीं हैं। यह फंडामेंटल चेंज है, जो बीते दशक में भारत लेकर आया है। ये चेंज आशंकाओं के बादल को हटाकर आकांक्षाओं के विस्तार का है। इसी वजह से आज का यह भारत खुद भी ट्रांसफॉर्म हो रहा है और आने वाले कल को भी ट्रांसफॉर्म कर रहा है। आज जब हम ट्रांसफॉर्म टुमॉरो की बात कर रहे हैं, हमें यह भी समझना होगा कि ट्रांसफॉर्मेशन का जो विश्वास पैदा हुआ है, उसका आधार वर्तमान में हो रहे कार्यों की मजबूत नींव है। आज के रिफॉर्म हमारे कल के ट्रांसफॉर्मेशन का रास्ता बन रहे हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + five =

और पढ़ें