कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को कन्नौज सीट ने अपना नामांकन (Nomination) दाखिल कर दिया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल (Ram Gopal) समेत कई नेता मौजूद रहे। कन्नौज के मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक हैं। वह इस बार भी मैदान में हैं और नामांकन कर चुके हैं। अखिलेश यादव का मुकाबला उन्हीं से है। दो दिन पहले सोमवार को सपा प्रत्याशी के रूप में तेज प्रताप का नाम घोषित करने के बाद स्थानीय नेताओं में निराशा और नाराजगी दिखने लगी थी। Akhilesh Yadav Filed Nomination
कार्यकर्ताओं की मांग पर बुधवार दोपहर संकेत देने के बाद शाम को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम घोषित कर दिया गया। साल 2019 आम चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा का गठबंधन था। मगर इसके बावजूद भाजपा ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को हरा दिया। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जब 2000 में कन्नौज को अलविदा बोला, तब बेटे अखिलेश यादव को गद्दी सौंपी।
2012 में जब अखिलेश प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित कराया। इसके बाद हुए 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी डिंपल यादव सांसद बनीं। हालांकि 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर यह सीट उनसे छीन ली।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



