देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में जारी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की मतगणना (Counting) में भाजपा (BJP) बंपर जीत की तरफ आगे बढ़ा रही है। लगातार तीसरी बार भाजपा सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा (Ajay Tamta) ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करारी शिकस्त दी है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय भट्ट (Ajay Bhatt) ने भी प्रचंड जीत दर्ज की है।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 3,15,000 मतों के बड़े अंतर से हराया है। भाजपा अन्य तीनों सीटों पर भी आगे है। पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी कांग्रेस के गणेश गोदियाल से 1 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। हरिद्वार से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत भी आगे हैं।
टिहरी से भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी बढ़त बनाए रखी है। उत्तराखंड में लगातार तीसरी जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक पर बधाई दी और मिठाई भी खिलाई।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


