राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘इन्वेस्ट इन उत्तराखंड’ अभियान के तहत मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Pushkar Singh Dhami :- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में इन्वेस्ट को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री धामी रविवार को मुंबई पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट से उत्तराखंड भवन, वाशी, नवी मुंबई के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदास भावे ऑडिटोरियम में उत्तराखंड के प्रवासी लोगों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को मुंबई में रोड शो भी करने वाले हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मुंबई पहुंचने पर कहा ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखंड’ अभियान के तहत निवेशकों से मुलाकात के लिए मां मुम्बा देवी की पावन स्थली एवं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखंडी भाइयों-बहनों व महाराष्ट्र भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन सभी के प्रति मैं ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं। (आईएएनएस)

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =