राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

केरल नाव दुर्घटना पर ममता ने शोक जताया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को केरल में हुई नाव दुर्घटना (Boat Accident) पर गहरा शोक व्यक्त किया। सुश्री बनर्जी ने टि्वटर (Twitter) पर कहा कि केरल में हाउसबोट (Houseboat) के डूबने की घटना से गहरे सदमा लगा है। नाव के पलटने से कई बच्चों सहित बीस से अधिक लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम शोक सतंप्त के साथ एकजुटता से खड़े है।

ये भी पढ़ें- http://रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम का फर्स्ट लुक

पुलिस ने कहा कि रविवार को तनूर (Tanur) के पास कोरापुझा नदी में एक पर्यटक नाव आटूमपुरम-थुवल थेरुम समुद्र तट पर पलट गयी जिससे सात बच्चों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और दस घायल हो गए। मछुआरों के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने शाम साढ़े सात बजे हुई इस दुर्घटना के दस मिनट के अंदर दस यात्रियों को बचा लिया गया। पुलिस को संदेह था कि एक और व्यक्ति लापता है। वहीं नौसेना (Navy) , एनडीआरफ (NDRF) , अग्निशमन और बचाव दल और स्थानीय मछुआरों का तलाशी अभियान जारी है। (वार्ता)

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − ten =

और पढ़ें