राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चक्रवात ‘अर्णब’ : कोलकाता हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं बाधित

चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के कारण बने खराब मौसम से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान सेवाएं बाधित हो गई हैं। एहतियात के तौर पर बुधवार को आने और जाने वाली कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में चक्रवाती परिस्थितियों के चलते कोलकाता पहुंचने वाली इंडिगो की तीन आने वाली उड़ानें रद्द कर दी गयी। एयरलाइन की दो प्रस्थान करने वाली उड़ानों को भी रद्द किया गया है, जिससे तटीय गंतव्यों को कोलकाता से जोड़ने वाली सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

Also Read : हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

रद्द की गयी आने वाली उड़ानों में भुवनेश्वर से शाम 5:10 बजे, विजयवाड़ा से शाम 7:30 बजे और झारसुगुड़ा से रात 8:30 बजे कोलकाता पहुंचने वाली उड़ानें शामिल हैं। वहीं प्रस्थान करने वाली उड़ानों में विजयवाड़ा के लिए दोपहर 3:45 बजे और झारसुगुड़ा के लिए शाम 5:40 बजे उड़ान भरने वाली सेवाओं को रद्द कर दिया गया था।

कोलकाता हवाईअड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों को घर से निकलने से पहले सीधे एयरलाइंस से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गयी। विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा सहित तटीय गंतव्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों से संभावित समय-सारिणी में बदलाव के प्रति सतर्क रहने और सड़कों पर संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर निकलने का आग्रह किया गया है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें