राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है।

वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का हर मुद्दे पर जवाब ‘नहीं’ में होता था… और हमारी सरकार का मंत्र ‘हां’ है। इस सरकार के सकारात्मक नजरिए ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की नकारात्मकता की जगह ले ली है।’’

उन्होंने कहा कि तारापीठ मंदिर में मनाये जाने वाले सबसे बड़े सालाना त्योहार ‘कौशिकी अमावस्या’ के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे, क्योंकि इस मौके पर राज्य और देश के साथ-साथ दूसरे देशों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं।

Also Read : महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी छात्रों की मांग स्वीकार की, अनशन समाप्त करने की अपील

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार मां तारा के आशीर्वाद से बनी है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ‘कौशिकी अमावस्या’ त्योहार के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए जाएं।’’

यह त्योहार 10 और 11 सितंबर की दरम्यानी रात को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही ‘श्रावणी मेले’ और रथ यात्रा समारोहों के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित किए थे।

सुबह मंदिर के दौरे के दौरान, अधिकारी ने इस प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पर पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच ‘पुष्पांजलि’ अर्पित की।

अधिकारी ने कहा कि बीरभूम जिला शांतिनिकेतन, तारापीठ मंदिर और पारंपरिक ‘बाउल’ गीतों के लिए मशहूर है तथा उसका हर संभव तरीके से विकास किया जाएगा।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें