Chinese Civilization :- चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 और 2 जून को पेइचिंग में चीनी राष्ट्रीय प्रकाशन व संस्कृति के आर्काइवज भवन और चीनी इतिहास अकादमी का दौरा किया और सांस्कृतिक देखभाल तथा विकास पर एक बैठक में भाग लिया। इस बैठक में शी चिनफिंग ने चीनी राष्ट्र की आधुनिक सभ्यता के निर्माण पर बल दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान युग में देश समृद्ध है और समाज शांत तथा स्थिर है, जिसके पास राष्ट्रीय संस्कृति संभालने की इच्छा और क्षमता है। हमें इस बड़ी बात का बखूबी अंजाम देना चाहिए। उन्होंने चीनी सभ्यता की मुख्य विशेषताओं और आधुनिक सभ्यता पर उसके प्रभावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चीनी सभ्यता की निरंतरता प्रख्यात है। इसने तय किया है कि चीनी राष्ट्र को अपने रास्ते पर चलना है। सृजन चीनी सभ्यता की बड़ी विशेषता भी है। इसने चीनी राष्ट्र की उद्यमीशीलता और साहसी का चरित्र निर्धारित किया है। चीनी सभ्यता में एकता एक उल्लेखनीय विशेषता भी है।
इसने तय किया है कि देश की एकता हमेशा चीन के केंद्रीय हितों का केंद्र है। इसके अलावा चीनी सभ्यता में समावेश और शांति की भी स्पष्ट विशेषता है। शी ने बल दिया कि चीनी आधुनिकीकरण राष्ट्र की सभ्यता को आधुनिक शक्ति प्रदान करता है, जबकि चीनी राष्ट्र की सभ्यता चीनी आधुनिकीकरण का मजबूत आधार रखती है। उन्होंने कहा कि हमें चीनी राष्ट्र की आधुनिक सभ्यता के निर्माण के लिए सांस्कृतिक आत्म-विश्वास को मजबूत कर अपने रास्ते पर चलना है और आध्यात्मिक स्वतंत्रता को पूरा करना है। हमें खुलेपन, समावेश, सही रास्ते पर आधारित सृजन पर कायम रहकर ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत संभालकर वर्तमान युग का नया अध्याय जोड़ना चाहिए। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


