एंटानानारिवो। प्रवासियों को ले जा रही एक नौका मेडागास्कर तट (Madagascar Coast) पर पलट गई जिससे कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। मैरीटाइम एंड रिवर पोर्ट एजेंसी (Maritime and River Port Agency) ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि कुल 47 लोगों को ले जा रही नौका शनिवार को मेडागास्कर के समुद्र में दुर्घटना (Accident) के कारण पलट गई।
ये भी पढ़ें- http://कश्मीर में लश्कर के ठिकाने का भंडाफोड़
अधिकारियों के हवाले से कहा कि उनमें से 23 लोगों को बचा लिया गया और लापता लोगों को निकालने का अभियान अभी भी जारी है। बयान के मुताबिक, नौका फ्रांस के विदेशी द्वीप मयोटे (Mayotte) की ओर जा रही थी। (आईएएनएस)
Tags :accident
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


