काठमांडू। नेपाली कांग्रेस (Nepali Congress) के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल (Ramchandra Paudel) गुरुवार को नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति (President) चुने गए। सत्तारूढ़ गठबंधन और नौ राजनीतिक दलों द्वारा समर्थित, पौडेल ने अनुभवी कम्युनिस्ट नेता सुभाष चंद्र नेमबांग (Subhash Chandra Nembang) को हराया, जो सीपीएन-यूएमएल समर्थित उम्मीदवार थे। पौडेल ने 33,802 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल किए। नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार, 214 संघीय सांसदों और 352 प्रांतीय विधायकों ने पौडेल के लिए मतदान किया।
ये भी पढ़ें- http://ईडी ने जम्मू-कश्मीर में दो अलगाववादी नेताओं से जुड़े परिसरों पर मारे छापे
एक अन्य उम्मीदवार नेमबांग को 15,518 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले। 96 संघीय और 162 प्रांतीय सांसदों ने उनके पक्ष में मतदान किया। 79 साल के अनुभवी पौडेल स्पीकर और उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं और छह दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं। नेपाल में 2008 में गणतंत्र बनने के बाद से यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव है।
निवर्तमान राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



