Joe Biden:- अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने देश की कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने से जुड़े विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अगर इस विधेयक पर समय रहते हस्ताक्षर नहीं किए गए होते तो अमरीका अपने ऋण का भुगतान करने में विफल रहता।
राजकोषीय उत्तरदायित्व अधिनियम के माध्यम से सरकार के कर्ज लेने की सीमा पर लगी रोक हट गई है। अमरीकी वित्त विभाग ने सोमवार तक कर्ज सीमा नहीं बढ़ाने की स्थिति में चेतावनी देते हुए कहा था कि अमरीकी सरकार 31 ट्रिलियन कर्ज का भुगतान करने में विफल हो सकती है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



