us

  • ईरानी टीम को अमेरिका ने दिया वीजा

    नई दिल्ली। ईरान में भले अमेरिका अब भी बम और मिसाइल बरसा रहा है और स्थायी युद्धविराम नहीं हुआ है लेकिन अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ईरान की टीम के खिलाड़ियों को वीजा जारी कर दिया है। गौरतलब है कि इस साल का फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में साझा तौर पर आयोजित किया जा रहा है। बहरहाल, अमेरिका ने ईरान की टीम के खिलाड़ियों को तो वीजा दे दिया है लेकिन टीम के कई सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों को अब तक अमेरिकी वीजा नहीं मिला है। इस पर ईरान ने अमेरिका पर भेदभाव करने का...

  • तेल खरीद में अमेरिका माईबाप

    रुबियो के साथ बैठक के बाद और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि रुबियो के लिए अमेरिका फर्स्ट है तो उनके लिए भारत फर्स्ट है। अच्छी बात है लेकिन भारत क्यों अमेरिका के कहने से तेल खरीद रहा है या खरीदना बंद कर रहा है? जयशंकर और दूसरे तमाम लोग कहते हैं कि भारत अपनी ऊर्जा जरुरत के हिसाब से रूस से तेल खरीदने का फैसला करता है। लेकिन वास्तविकता यह है कि पहले जहां 40 फीसदी तेल खरीदा जा रहा था वहां अब 30 फीसदी खरीदा जा रहा है। वह भी अमेरिका की ओर से...

  • ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में चीन की यात्रा से लौटे हैं और खबर है कि वे फिर से ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमेरिका अगले ही हफ्ते फिर से हमला कर सकता है। अमेरिकी मीडिया समूह ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के मुताबिक पेंटागन ने हमले के कई विकल्प तैयार किए हैं और अब अंतिम फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करना है। हालांकि पाकिस्तान अब भी समझौता कराने का प्रयास कर रहा है और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ईरान पहुंचे हैं। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ...

  • ईरान ने अमेरिकी शिप पर मिसाइल दागी!

    नई दिल्ली। ईरान में पिछले करीब एक महीने से जारी युद्धविराम खत्म होता दिख रहा है। ईरान ने दावा दावा किया है कि उसने होर्मुज की खाड़ी में एक अमेरिकी नेवी शिप पर दो मिसाइलें दागी हैं। उसका कहना है कि हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उसे पीछे हटना पड़ा। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला तब किया गया जब अमेरिकी जहाज ने ईरानी नौसेना की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए होर्मुज से गुजरने की कोशिश की। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने होर्मुज की खाड़ी में अपने किसी भी नौसैनिक जहाज पर हमले की खबरों...

  • ईरान ने नया प्रस्ताव अमेरिका को भेजा

    नई दिल्ली। पाकिस्तान के जरिए चल रही अमेरिका और ईरान की वार्ता में नया मोड़ आया है। ईरान ने वार्ता में अपनी शर्तों का नया प्रस्ताव पाकिस्तान को सौंपा है। इससे पहले भी दोनों तरफ से प्रस्तावों का आदान प्रदान पाकिस्तान के जरिए ही किया गया था। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा है कि उनका सबसे बड़ा मकसद जंग खत्म करना और लंबे समय तक शांति कायम करना है। गौरतलब है कि ईरान वार्ता कामयाब नहीं होने का ठीकरा अमेरिका पर फोड़ रहा है। ईरान का कहना है कि वह बातचीत...

  • अमेरिका ने 34 व्यापारिक जहाज लौटाए

    नई दिल्ली। होर्मुज की खाड़ी में ईरान की नाकाबंदी के जवाब में अमेरिका ने अरब सागर में नाकाबंदी की है। उसने ईरान के विरोध के बावजूद नाकाबंदी जारी रखा है और अब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि व्हाइट हाउस के आदेश के बाद ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी के तहत अमेरिकी नौसेना ने 34 व्यापारिक जहाजों को वापस लौटा दिया है। उन्होंने बताया कि नाकाबंदी लागू होने के बाद समुद्र में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। अमेरिकी नाकाबंदी के तहत खासतौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जा रही है, जो ईरान के बंदरगाहों...

  • अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

    अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे 'सशस्त्र समुद्री डकैती' करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले जहाज एम/वी तासिका पर तब गोलीबारी की, जब उसने ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश की। सेंटकॉम की ओर से बताया गया कि अमेरिकी सेना ने कार्रवाई करने से पहले, छह घंटे तक चले...

  • अमेरिका और ईरान समझौते के करीब!

    नई दिल्ली। एक तरफ अमेरिका ने ऐसी नाकाबंदी की है कि होर्मुज की खाड़ी से एक भी जहाज नहीं निकल पा रहा है और दूसरी ओर खबर आ रही है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौता होने वाला है। कहा जा रहा है कि अमेरिका और ईरान 21 अप्रैल को खत्म हो रहे युद्धविराम से पहले समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे बढ़ी है, हालांकि कुछ मतभेद अब भी बाकी हैं। उधर तेहरान में ईरानी अधिकारियों और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बीच अहम बैठक होनी है। मुनीर...

  • इस्लामाबाद में टूटी बात

    आठ अप्रैल को हुए 14 दिन के युद्धविराम का क्या होगा? क्या अमेरिका और ईरान अभी इस अवधि तक संयम बरतते हुए गतिरोध तोड़ने की किसी प्रक्रिया में शामिल होंगे या जल्द ही एक दूसरे पर हमले शुरू कर देंगे? अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटों के अंदर शांति वार्ता का टूट जाना हैरतअंगेज नहीं है। अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जे.डी. वान्स ने कहा है कि ईरान ने अमेरिकी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। उधर ईरान का कहना है कि अमेरिका जिन मकसदों को युद्ध से हासिल नहीं कर सका, उन्हें बातचीत से पाने की कोशिश...

  • अमेरिका के लिए स्पेन ने बंद किया एयरस्पेस

    नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले का शुरू से विरोध कर रहे स्पेन ने अब युद्ध में शामिल अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। साथ ही उसने अमेरिकी सैनिकों के लिए अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारिटा रोब्लेस ने कहा कि स्पेन अपने एयरस्पेस और सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान से जुड़े किसी भी सैन्य अभियान के लिए नहीं होने देंगे। इस फैसले के बाद अमेरिकी विमानों को अपना रास्ता बदलना पड़ेगा। हालांकि स्पेन ने स्पष्ट कर दिया है कि मानवीय मदद...

  • अमेरिका को ईरान की चेतावनी

    नई दिल्ली। जंग शुरू होने के 25 दिन के बाद ईरान ने जीत का दावा किया है। उसने अमेरिका की ओर से किए जा रहे युद्धविराम के प्रयासों को उसकी हार करार दिया है। ईरान ने कहा कि अमेरिका अपनी हार को समझौते का नाम दे रहा है। इतना ही नहीं ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी सैनिकों और सैनिक बेड़ों की तैनाती पर उसकी नजर है। उसने अमेरिका के युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने की बात कही है और साथ ही यह भी कहा कि कर अमेरिकी पोत रेंज से बाहर चला गया है। रेंज में...

  • ईरान ने अमेरिका, इजराइल को दी चेतावनी

    नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के 21वें दिन शुक्रवार को ईरान ने बड़ी चेतावनी जारी की है। ईरान ने कहा है कि अब इजराइल और अमेरिका के लोग दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ईरान की इस धमकी के बीच ही खबर आई कि चेक गणराज्य में इजराइल से जुड़ी एक सैनिक फैक्टरी पर हमला हो गया। फैक्टरी में आग लगा दी गई, जिससे बहुत बड़ा नुकसान हुआ। गौरतलब है कि ईरान ने कहा है कि अब दुनिया में कहीं भी अमेरिका और इजराइल से जुड़े लोग सुरक्षित नहीं रहेंगे। ईरान के सैन्य प्रवक्ता जनरल...

  • ईरान पर पाबंदी में ढील दे सकता है अमेरिका

    नई दिल्ली। एक तरफ अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान के ऊपर हमला कर रहे हैं तो दूसरी ओर खबर है कि ईरान पर लगी पाबंदियों में अमेरिका कुछ ढील दे सकता है। दुनिया में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति कम होने और कीमतें बढ़ने से परेशान अमेरिका ईरान को तेल की बिक्री में ढील देने पर विचार कर रहा है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अमेरिकी मीडिया समूह ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा है कि ईरान से जो तेल पहले से बाहर जा रहा है, अमेरिका उस पर लगी पाबंदियां कुछ समय के लिए हटा सकता है। गौरतलब...

  • अमेरिका और इजराइल का बड़ा दावा

    नई दिल्ली। ईरान में चल रही जंग को लेकर अमेरिका और इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजराइल ने कहा है कि युद्ध अब अंतिम चरण में पहुंच गया है तो अमेरिका ने कहा है कि ईरान कमजोर पड़ गया है और समझौता करना चाहता है। हालांकि इस दावे के बीच दोनों तरफ से हमले जारी हैं। अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर हमला किया है, जहां से ईरान का 85 से 90 फीसदी तेल निर्यात होता है। अमेरिका ने वहां के सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इससे पहले ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास...

  • इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान हादसे में चार क्रू सदस्यों की मौत

    पश्चिमी इराक में अमेरिकी वायुसेना के केसी-135 हवाई रिफ्यूलिंग विमान हादसे में छह क्रू सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, हादसा दोपहर लगभग 2 बजे पश्चिमी इराक में ईरान से जुड़े युद्ध अभियान के दौरान हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, विमान हादसा किसी दुश्मन या अपनी ही सेना के हमले के कारण नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटना से पहले फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा में यह जानकारी सामने आई थी कि केसी-135 विमान ने उड़ान के दौरान आपात स्थिति घोषित की थी। इसके कुछ...

  • मुंह छिपाने की मजबूरी

    पीयूष गोयल के मुताबिक ट्रेड डील में रूसी तेल का मुद्दा नहीं है। इसलिए इस पर विदेश मंत्रालय से पूछा जाना चाहिए। विदेश मंत्री गोयल से पूछने की सलाह दे चुके हैँ। प्रधानमंत्री से तो स्पष्टीकरण की अपेक्षा ही नहीं है। अमेरिका से ट्रेड डील में रूसी तेल के मुद्दे को शामिल करने से भारत को आर्थिक के साथ-साथ प्रतिष्ठा का इतना बड़ा नुकसान हुआ है कि नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री इसकी जवाबदेही एक दूसरे पर टालने की जुगत में दिखे हैं। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक उन्होंने जो डील की, उसमें यह मुद्दा नहीं है, इसलिए इस...

  • अमेरिका से व्यापार संधि पर बोले मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान अमेरिका के साथ हुई व्यापार संधि पर भी बोला। उन्होंने अमेरिका के भारत के साथ संधि करने को बहुत बड़ी बात बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई विकसित देश किसी किसी विकासशील देश से संधि करने यह बहुत बड़ी बात होती है। इसमें भी उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि देश की ऐसी हालत बना दी गई थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने नहीं आता था। कोशिश हुई लोग पीछे पीछे गए लेकिन किसी देश ने डील नहीं की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘डेवलप...

  • भारत पर टैरिफ कम करेगा अमेरिका

    नई दिल्ली। भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है। अमेरिका के वित्त मंत्री ने कहा है कि रूस से भारत का तेल खरीदना कम कर देना अमेरिका की की बड़ी जीत है। इसके बाद अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ में से आधा टैरिफ हटाने पर विचार कर सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका ने जैसे को तैसा नीति के तहत 25 फीसदी टैरिफ लगाया था और उसके बाद 25 फीसदी टैरिफ का जुर्माना रूस से तेल खरीदने की वजह से लगाया था।...

  • अमेरिका, चीन को तेवर नहीं दिखाते

    विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी रील्स के लिए बहुत चर्चित रहे हैं। आंख से लेजर लाइट निकलने वाली उनकी रील्स भाजपा इकोसिस्टम के लोग खूब शेयर करते हैं। लेकिन वे भी अपने तेवर दिखाने के लिए बड़ी सावधानी से देशों का चयन करते हैं। अभी उन्होंने पोलैंड के सामने तेवर दिखाए। पोलेंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री भारत के दौरे पर थे तो जयशंकर ने उनसे कहा कि उनका देश पाकिस्तान के साथ ज्यादा नजदीकी दिखा रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवादियों के इकोसिस्टम को प्रमोट करता है और भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां कराता है। उन्होंने पोलैंड को इससे...

  • रूस, अमेरिका से ही तेल खरीद रहा है भारत

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भी रूस से तेल खरीद को लेकर भारत को चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25 फीसदी कै अतिरिक्त टैरिफ लगा रखा है। उससे पहले जैसे को तैसा टैरिफ के तहत भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। सो, भारत के अमेरिका भेजने वाले हर उत्पाद पर 50 पीसदी टैरिफ चुकाना पड़ रहा है। लेकिन क्या भारत इस चेतावनी की वजह से रूस से तेल खरीदने में पीछे हट रहा है। ऐसा लग नहीं रहा है। कम से कम आंकड़ों के लिहाज से देखें तो...

और लोड करें