पानीपत | Panipat Cylinder Blast: हरियाणा में बेहद ही भीषण हादसा हो गया है। राज्य के पानीपत जिले सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- कांग्रेस ने 21 दलों को कश्मीर आने का न्योता दिया
ये भी पढ़ें:- सरकारें कृपा नहीं कर रही पर अहसान जतला रही!
खाना बनाते समय हुआ सिलेंडर में ब्लास्ट
आज सुबह सिलेंडर विस्फोट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि, खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हो गई और अचानक सिलेंडर में हो गया। जिससे आग लग गई। सिलेंडर में ब्लास्ट इतनी जल्द हुआ कि कमरे के अंदर मौजूद लोगों को दरवाजा खोलने तक का समय भी नहीं मिला। ऐसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र के लोग ब्लास्ट की घटना के बाद से सकते में आ गए हैं।
ये भी पढ़ें:- मेथी के पत्तों से बनाएं नेचुरल हेयर कलर, केमिकल बेस्ड कलर को अलविदा
ये भी पढ़ें:- रालोद और कांग्रेस का दबाव समूह
किराएदार बताए जा रहे सभी मृतक
Panipat Cylinder Blast: बताया जा रहा है कि, हादसे के शिकार सभी मृतक किराए पर रहते थे। सिलेंडर ब्लास्ट की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घर से धमाके की आवाज और निकलती आग की लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से लोगों की भीड़ को हटाया और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस सिलेंडर में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी ये पता नहीं चला पाया है कि घटना का कारण क्या रहा।
ये भी पढ़ें:- आतंकी हमले के बाद अब अमित शाह करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा
ये भी पढ़ें:- 6 दिन बाद अस्पताल से घर लौटी कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, क्या कहा डॉर्क्ट्स ने?
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


