हरियाणा में पार्टी नेताओं से मिले राहुल
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा का दौरा किया और हरियाणा के साथ साथ उत्तराखंड के नेताओं से मुलाकात की। राहुल ने यह मुलाकात कुरुक्षेत्र में की। वहां दोनों राज्यों के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसमें हरियाणा के 32 और उत्तराखंड के 28 जिलाध्यक्ष शामिल हुए। 'संगठन सृजन अभियान' के तहत यह शिविर लगाया गया था। राहुल गांधी ने करीब चार घंटे वहां रूके। इस दौरान उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को कहा कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ें। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से संवाद के दौरान कहा कि जिस तरह...