जम्मू। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को भारी बारिश की वजह से रोक दी गई। बुधवार को यात्रा का 131वां दिन था। जम्मू कश्मीर के रामबन में भारी बारिश के बाद इसे रद्द कर दिया गया। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। इसी वजह से यात्रा का दूसरा चरण रद्द कर दिया गया। कांग्रेस महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी।
जयराम रमेश ने कहा गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को पर अवकाश रहेगा और यात्रा फिर से 27 जनवरी की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। कांग्रेस के तय कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी सुबह आठ बजे से यात्रा रामबन से शुरू हुई। प्लान के मुताबिक, इसे खोबाग क्षेत्र में जाकर रुकना था, लेकिन इसके दूसरे चरण को रद्द कर दिया गया। यात्रा 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचकर खत्म होगी। कांग्रेस ने सात सितंबर को यह यात्रा शुरू की थी और यह 12 राज्यों से गुजरी है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



