पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कह कि भाजपा अब पहले वाली पार्टी नहीं रह गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब मर जाएंगे लेकिन फिर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में एक प्रस्ताव मंजूर किया गया, जिसमें कहा गया कि अब किसी हाल में भाजपा नीतीश की पार्टी से तालमेल नहीं करेगी।
उसका जवाब देते हुए सोमवार को नीतीश ने कहा- मेरे साथ सरकार में रहते हुए लालू यादव और तेजस्वी को बीजेपी ने फंसाने का काम किया है। अब हमारे साथ तेजस्वी हैं, इन्हें दूर करने के लिए फिर से बीजेपी फंसाने का काम कर रही है। बीजेपी अब पुरानी बीजेपी नहीं रही। उन्होंने कहा- जो बीजेपी के नेता हैं, वह एक नई बीजेपी बना चुके हैं। पुराने नेताओं से पूछेंगे तो वो भी यही कहेंगे।
नीतीश की इस बात का जवाब देते हुए भाजपा नेता और बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा- आप तो कहते थे मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। फिर भी आपने भाजपा के साथ गठबंधन किया। नीतीश कुमार जी भाजपा ने पिता के समान आपको कंधे पर बैठाकर मुख्यमंत्री बनाया। अभी आप जिसके कंधे पर हैं, उसको भी भाजपा ने ही बनाया। 2024 में आपको कितनी सीट मिलेगी, यह सबको पता है। आपको एक भी सीट नहीं मिलेगी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


