nayaindia BBC documentary Controversy बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में विवाद
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट| नया इंडिया| BBC documentary Controversy बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में विवाद

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में विवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का विवाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय में पहुंच गया है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और जामिया यूनिवर्सिटी में पहले ही इस पर विवाद हो चुका है। शुक्रवार को दिल्ली विश्विविद्यालय परिसर में इसकी स्क्रीनिंग कराने को लेकर विवाद हो गया। कुछ छात्र इस डॉक्यूमेंट्री को विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में दिखाने की तैयारी में थे। इसे लेकर फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में बड़ी संख्या में छात्र जमा भी हुए लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी।

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने केएसयू के साथ मिल कर इस स्क्रीनिंग का आयोजन कराने की तैयारी की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने का आदेश दिया और छात्रों को हटाने के लिए पुलिस भी बुला ली थी। प्रशासन के फैसले से नाराज छात्रों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद पुलिस ने  फैकल्टी ऑफ आर्ट्स से कई छात्रों को हिरासत में भी लिया।

दिल्ली विश्वविद्यालय से पहले बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री को जेएनयू और जामिया यूनिवर्सिटी में भी दिखाने की योजना थी लेकिन इन दोनों विश्वविद्यालय में भी प्रशासन ने इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाने की इजाजत नहीं दी। हालांकि, जेएनयू में विश्वविद्यालय प्रशासन से इजाजत नहीं मिलने के बाद छात्रों ने अपने स्तर पर इस डॉक्यूमेंट्री को फोन और लैपटॉप पर देखा था। इसके बाद छात्रों के बीच कथित तौर पर आपसी झड़प की भी खबर आई थी। जेएनयू छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष आयशी घोष ने दावा किया था कि जेएनयू प्रशासन ने छात्र संघ कार्यालय की बिजली काटी, साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था ताकि छात्र इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग ना कर पाएं।

जेएनयू विवाद के बाद जामिया यूनिवर्सिटी में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान हुआ था। इसके लिए गेट नंबर आठ पर बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए थे। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस बुला ली। माहौल खराब करने को लेकर पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया था। छात्रों को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सात अन्य छात्रों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। चीफ प्रॉक्टर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
बिहार में छोटी पार्टियों का महत्व
बिहार में छोटी पार्टियों का महत्व