नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन से दो दिन पहले शुक्रवार को इसकी झलक दिखलाने वाला पहला वीडियो जारी हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह वीडियो ट्विट किया। संसद भवन के इस वीडियो की शुरुआत एंट्री गेट से होती है। फिर गुंबद पर लगा अशोक स्तंभ और बाहरी दीवारें फिर इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा का अंदर का दृश्य नजर आता है। लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के सभापति की सीट के पीछे विशाल अशोक चक्र हैं।
लोकसभा के कालीन पर मोरपंख की डिजाइन हैं। ऐसी ही प्रतीकात्मक डिजाइन सदस्यों के डेस्क पर बनी है। हर डेस्क पर स्क्रीन लगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘माय संसद माय प्राइड’ हैश टैग के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नई संसद हर भारतीय को गौरवान्वित करती है। यह वीडियो संसद की भव्यता को दर्शाता है। लोगों से अपील की कि अपने विचारों और वॉयस ओवर के साथ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करें। इनमें से कुछ अच्छे वीडियो को वे रिट्वीट करेंगे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



