नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार दोपहर हरियाणा (Haryana) के सोनीपत जिले के गोहाना में जन उत्थान रैली (Jan Utthan Rally) करेंगे। रैली के साथ ही गृहमंत्री भाजपा (BJP) के लिए 2024 के चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। वहीं अमित शाह रैली के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे। भाजपा संगठनात्मक तौर पर पहले से ही चुनावों की तैयारी शुरू कर चुकी है।
ये भी पढ़ें- http://त्रिपुरा चुनाव में भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
अब गोहाना रैली के जरिए भाजपा हरियाणा में 2024 के चुनावों का शंखनाद करने जा रही है। अमित शाह दोपहर करीब 1 बजे सीधे गोहाना में रैली स्थल पर पहुंचेंगे और रैली के बाद वहीं पर कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक बैठक लेंगे। गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर के 170 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे लोगों के सामने सरकार की उपलब्धियां व विपक्ष की खामियां गिनवाएंगे। यही नहीं 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भरेंगे। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



