नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 108वें इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्घाटन किया। दो साल के बाद आयोजित इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले 25 सालों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत अहम होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा- टेक्नोलॉजी से बड़ा बदलाव संभव है। 2015 तक हम 130 देशों के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें स्थान पर थे, लेकिन 2022 में हम 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टार्टअप में भारत टॉप-तीन पर है। महिलाएं भी आगे आकर इसमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा- हर क्षेत्र की तरह साइंस में भी महिलाओं की भागीदारी दोगुनी हुई है। गौरतलब है कि इस बार के इवेंट का विषय टिकाऊ विकास में विज्ञान व प्रौद्योगिकी की भूमिका और महिला सशक्तिकरण रखा गया है। इसका आयोजन तुकोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी में हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा- बीते आठ सालों में गवर्नेंस से लेकर इकोनॉमी तक कई ऐसे असाधारण काम किए हैं, जिनकी आज चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा- आठ सालों में एक्सट्रा मोरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट में महिलाओं की भागीदारी दोगुनी हुई है। महिलाओं की ये बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि समाज भी आगे बढ़ रहा है और साइंस भी आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने आगे ने कहा कि साइंस की कोशिश बड़ी उपलब्धियों में तभी बदल सकते हैं, जब वो लैब से निकलकर लैंड तक पहुंचे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


