nayaindia gujarat riots BBC documentary Arif Mohammad Khan बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर खान का सवाल

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर खान का सवाल

नई दिल्ली। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर पिछले दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयऔर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में हंगामा हो चुका है।

इस बीच इस मुद्दे पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का एक बयान आया है। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि भारत दुनिया भर में अच्छा काम कर रहा है। इसलिए कुछ लोग हताश-निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ब्रिटिश अत्याचारों पर एक वृत्तचित्र क्यों नहीं बनाया? खान ने कहा, मुझे अपने कुछ लोगों के लिए खेद है, क्योंकि वे न्यायपालिका के फैसले पर एक वृत्तचित्र पर भरोसा करते हैं।

गौरतलब है कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर पिछले दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी हंगामा हो चुका है। दिल्ली पुलिस ने 2002 के गुजरात दंगों (gujarat riots) पर बने बीबीसी की विवादास्पद वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग की योजना बनाने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय से भी 24 छात्रों को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। (आईएएनएस)

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें