नई दिल्ली। राजस्थान, गुजरात, गौहाटी और ओडिशा के उच्च न्यायालयों में रविवार को मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने इन नियुक्तियों की पुष्टि की है।
गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानी (Justice Sonia Giridhar Gokani) को इसका मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्हें शुक्रवार को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था जबकि इसके मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को पदोन्नति देकर उच्चतम न्यायालय में नियुक्त कर दिया गया। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संदीप मेहता (Justice Sandeep Mehta) को गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जसवंत सिंह (Justice Jaswant Singh) को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह (N Kotishwar Singh) को जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



